हेल्लो दोस्तों! आज मैं आपके लिए एक बेहतरीन और आसान Steps में AI से फोटो की मदद से short Reel Video script बनाने की तरकीब लेकर आया हूँ! इसके लिए आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नही है! यह आर्टिकल आपके लिए काफी है! मैं shorts बनाने के लिए जिन Tools का इस्तेमाल करता हूँ! उन सबके बारे में भी आपको बताने और दिखाने वाला हूँ ! तो चलिए शुरू करते हैं!
मैं एक video script तैयार करने के लिए इन Tools का इस्तेमाल करता हूँ?
- docs.google.com:– इसमें हम अपनी script और image prompt save करके रखते हैं,ताकि आसानी से किसी भी script पर आसानी से काम कर सकें!
- elevenlabs.io:– इसमें हमें 10 हजार credit मिलते हैं, जो कि हर महीने upgrade होते हैं! इसमें Text to Speech के अलावा आप sound-effects भी generate करवा सकते हैं!
- Chatgpt:- इसकी मदद से आप नई और unique script हर बार लिखवा सकते हैं! और image prompt भी बनवा सकते हैं!
- app.leonardo.ai:- इसमें हम AI image बनवाते हैं, जिसके लिए prompt देना पड़ता है! इसमें हमें हर बार 150 credit मिलते हैं! जिसमें लगभग 6 फोटो बनवा सकते हैं!
चलिए step by step इस process को समझे हैं!
- इसके लिए आप youtube से किसी भी वीडियो से आईडिया ले सकते हैं! अपनी Niche के मुताबिक़! यही मैं आपको बताने वाला हूँ!
2. Youtube से आईडिया लेने के बाद नीचे दी गयी वेबसाइट पर जाएँ और subtitle हासिल कर लें! जैसा कि नीचे फोटो में आप देख सकते है !
यह TXT फॉर्मेट में होना चाहिए!
3. हासिल किये गये Text को नोटपैड से कॉपी कर लें!
4. Chatgpt का use करें! उसमे एक prompt दें:- “give me some unique script story ideas for reels video” या आप अपने हिसाब से कोई और अच्छा prompt भी दे सकते हैं, जो आपकी नज़र में हो!
4. इसके बाद आपके सामने कुछ Examples होंगे! इनमे से कोई भी एक पसंद करें! और उसका नम्बर रिक्त स्थान में डालें ठीक जैसे दिखाया गया है!
5. अब एक चीज़ बचती है वह यह कि अब आपको इस स्क्रिप्ट के लिए कुछ image prompt भी चाहिए होंगे! और हर बार use होने वाले prompt भी! जिन्हें “consistent prompt” कहते हैं! इसके लिए एक कमांड देनी है:- “generate image prompt for the above script also consistent prompt with sound effects”
6. सबसे पहले आपको image prompt को use करना चाहिए! क्यूंकि हमें पहले AI Images को बनवाना है! इसके बाद Text to Speech वाली Script को paste करना है! इसके लिए गूगल docs का use किया जा सकता है! या फिर नोटपैड का! अपनी सहूलत के हिसाब से!
7. मैं image बनाने के लिए leonardo.ai का use करता हूँ! यह अच्छे result देता है! इसमें हर बार आपको 24 credit use करने पड़ेंगे! एक image के लिए! जबकि यह एक जैसी 4 image बनाकर देता है, उनमें जो आपको बेहतर लगे वह इस्तेमाल कर लें! और हाँ image साइज़ 9:16 का use करें! ताकि image शोर्ट विडियो के मुताबिक़ सही से बन सके!
8. नीचे जो selected prompt आप देख रहे हैं वह consistent prompt है! जो आप image prompt डालने के बाद ही डालेंगे! ताकि proper image बन सके!
9. एक example हमारे सामने है, इसमें 4 images हैं, जिनमें से आपको सबसे बहतर picture select करनी है!
10. अब आपको एक टूल का Dzine use करना है! इसमें हमें अपने करैक्टर का चेहरा बदलने कि जरूरत है! इसके लिए सबसे पहले अपनन साइज़ select करें! 9:16 का अब अपनी picture अपलोड करें!
11. left-side corner में आपको एक option नज़र आएगा! उसका नाम है “फेस स्वैप” इसमें आपको एक ऐसा फोटो add करना है! जिसका चेहरा आप अपने करैक्टर से बदलना चाहते हैं!
12. जब आप अपने image को अच्छे से बना लें, अब बारी है एक दुसरे टूल को use करने की उसका नाम “Dupdub” इसमें आपको 10 credit हर बार मिल जाते हैं! इसके लिए आप temp-mail का use कर सकते हैं! इसमें एक option है “AI avtar” के नाम से आप इसका use करके अपने text को voice-over करा सकते हैं!
13. इसमें आप अपनी खुदकी या किसी आवाज़ ही add कर सकते हैं! जैसा कि नीचे दिखाया गया है!
14. हमारा आखिरी step है! sound effects create करना! इसके लिए हम Elevenlabs.io का use करना है! इसमें आपके पास पहले से मोजूद sound effects prompt को डालना है! इसमें आपको 10 हज़ार credit मिलते हैं! यह हर महीने अपडेट होते हैं!
अब बात रही Editing की तो यह आप youtube से सीख सकते हैं! क्यूंकि यह सिखाना एक आर्टिकल में काफी मुश्किल होता है!
Conclusion
तो आर्टिकल को पढने के बाद आपको चीज़ें अच्छे से समझ आ गयी होंगी! असल में AI फोटो की मदद से एक छोटा विडियो बनाना इतना भी मुश्किल नही है जितना कि समझा जाता है! इसमें बस आपको कुछ बातें ध्यान रखनी होती हैं! जैसे consistent image prompt का सही से इस्तेमाल! और कैसे short विडियो की Script पर ध्यान देकर एक अच्छी ऑडियंस build करनी है! कोई सवाल तो कमेंट छोड़ दें! मिलते है अगले पोस्ट में!
अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसे short video viral करें! तो यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं:- How to Viral Short Video : Youtube में छोटे विडियो वायरल करने के लिए यह 3 बेहतरीन उपाएँ अपनाएं!